छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा दीया ,बाती मिष्ठान वितरण किया गया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर   माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा दीपावली त्यौहार के पावन अवसर पर डगनिया बस्ती में रहने वाले लोगों को दीपावली स्पेशल सामान , (दीया, तेल, रुई बत्ती, लाई ,बताशा, मिष्ठान इत्यादि) दिया गया ताकि उनके घर भी दीप जल सके। संस्था का इस कार्य के पीछे का लक्ष्य सभी लोग के घरों को दीप की रौशनी से सजाना और चेहरों को मिष्ठान के संग मीठी मुस्कानों से सजाना था । इस कार्य में ट्रस्ट से संगठन प्रभारी डॉ. नीता गुरु गोस्वामी, जिला अध्यक्ष  कल्पना शुक्ला, सुंदर नगर प्रभारी मनोरमा वाजपेई ,डगनिया प्रभारी लक्ष्मी अवस्थी, ओम सोसायटी से प्रभारी  सरोज शुक्ला, राधा साहू, उपस्थित रही। ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव  संकर्षण शरण जी (गुरुजी) ने इस पवित्र कार्यक्रम सबको साधुवाद दिए।

Related Articles

Back to top button