क़ृषि व्यापार एवं रोजगारप्रमुख खबरें

सोना आज 2328 रुपए महंगा, ₹1.44 लाख पहुंचा:चांदी 1749 रुपए बढ़कर 1.88 लाख पहुंची; जानें अपने शहर के दाम

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी दोनों महंगे हो गए है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,328 रुपए चढ़कर करीब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 4 नवंबर को यह 1.42 लाख रुपए पर था। एक किलो चांदी 1,749 रुपए चढ़कर 1.88 लाख रुपए पर हो गई है, जो बुधवार को 1.86 लाख रुपए पर थी। सोने की कीमत नवंबर में लगातार 4 दिन से बढ़ रही है और यह 6,426 हो गया है, वहीं चांदी की कीमत 7,910 बढ़ी है। 2 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए और 1 किलो चांदी 1.80 लाख रुपए पर थी।

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजह

  • ट्रांसपोर्टेशन और सिक्योरिटी: एक शहर से दूसरे शहर सोना ले जाने में ईंधन और सुरक्षा खर्च जुड़ता है, जिससे दूरी बढ़ने पर दाम बढ़ते हैं।
  • खरीदारी की मात्रा: दक्षिण भारत में ज्यादा खपत (करीब 40%) के कारण ज्वेलर्स बड़ी खरीद करते हैं, लेकिन छूट का फायदा सीमित रहता है।
  • लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन: राज्य और शहर के ज्वेलरी एसोसिएशन स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय करते हैं।
  • पुराना स्टॉक और खरीद मूल्य: ज्वेलर्स का खरीदी रेट तय करता है कि वे ग्राहकों को कितनी कीमत में बेचेंगे।

सोना इस साल 11 हजार रुपए महंगा और चांदी ₹43 हजार गिरी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10,755 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 42,538 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.44 लाख रुपए पहुंच गया है।  वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.88 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

  • सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।
  • कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।
  • असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

    • मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। अगर चिपक जाए तो फेक है।
    • आइस टेस्ट: सिल्वर पर बर्फ रखें। असली सिल्वर पर बर्फ तेजी से पिघलती है।
    • स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती। फेक में कॉपर जैसी गंध आती है।
    • क्लॉथ टेस्ट: चांदी को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर काला निशान आए तो असली है।

Related Articles

Back to top button