छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छिंदवाड़ा में लावारिस मिठाई खाने से तीसरी मौत, खुशबू ने नागपुर में तोड़ा दम, सभी अंग हो गए थे फेल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में लावारिस मिठाई कांड में बुधवार (आज) तीसरी मौत हो गई। 27 वर्षीय खुशबू का नागपुर में इलाज चल रहा था। उसके सभी अंगों ने काम करने बंद कर दिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक एक ही परिवार के दो लोगों की जान जा चुकी है। तीसरे की तबीयत बेहद नाजुक है।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला

पीएचई विभाग के पास एक होटल है, जिसमें कोई अज्ञात व्यक्ति एक बैग छोड़ गया था। काफी देर कोई उसको लेने के लिए नहीं आया, तो वहां के चौकीदार 53 वर्षीय दशरू यदुवंशी ने बैग उठा लिया। उसमें मिठाई का डिब्बा था। उन्होंने वह निकाल लिया। इस दौरान उनके पास सुंदरलाल कथूरिया (72), उनकी पत्नी संतोषीबाई और बेटी खुशबू के साथ मौजूद थे। सभी एक साथ वह मिठाई खाई।

एक-एक कर गईं तीन जानें

  • उसके कुछ देर बाद चारों की एक-एक कर तबीयत खराब होने लगी। 11 जनवरी को गार्ड दशरू यदुवंशी की मौत हो गई। उसके दो दिन बाद मंगलवार को सुंदरलाल कथूरिया ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह नागपुर में इलाज के दौरान खुशबू की भी मौत हो गई।
  • डॉक्टरों ने जानकारी दी कि खुशबू की हालत बहुत ही नाजुक थी। उसके शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। संतोषीबाई की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि होटल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button