रायगढ़ जिले के लैलूंगा में प्रोफेसर और छात्रा के बीच हुए अश्लील मैसेज विवाद में एक नया वीडियो सामने आने के बाद पूरी कहानी बदल गई है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर और छात्रा के बीच अश्लील मैसेज प्रकरण में अब नया मोड़ आ गया है। दो दिन पहले वायरल हुए वीडियो में छात्रा अपने मंगेतर के साथ प्रोफेसर के घर पहुंचकर मारपीट करती दिखी थी। इस घटना ने पूरे प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में गुरु-शिष्य परंपरा और महिलाओं के सम्मान को लेकर तीखी बहस छेड़ दी थी।

लेकिन अब सामने आए नए कथित वीडियो ने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी है। प्रसारित वीडियो में पीड़िता कथित तौर पर प्रोफेसर से ढाई लाख रुपये की मांग करती दिख रही है। रकम नहीं देने पर घर और गाड़ी बेचने तक की बात कहते हुए गंभीर धमकी देने की बात भी वीडियो में सुनाई दे रही है।
इस नए वीडियो के सामने आने के बाद जहाँ पहले प्रोफेसर पर उठ रहे सवाल अब पीड़िता की भूमिका पर भी केंद्रित हो गए हैं। इंटरनेट मीडिया में लोग इसे केवल उत्पीड़न नहीं, बल्कि ब्लैकमेलिंग और दबाव की रणनीति के रूप में भी देखने लगे हैं। बहरहाल अब यह मामला केवल एक अश्लील मैसेज विवाद नहीं रह गया, बल्कि सच, साजिश और सामाजिक नैतिकता के बीच उलझता बड़ा सवाल बन गया है। पुलिस और प्रशासन की निष्पक्ष जांच से ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि असल दोषी कौन है।
वायरल वीडियो ने बदल दिया पूरा पृष्ठभूमि
पहले वीडियो में जहां सहानुभूति छात्रा के पक्ष में जाती दिख रही थी, वहीं नए वीडियो के सामने आने के बाद पूरा पृष्ठभूमि को ही पलट गया है। अब लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह पूरा मामला भावनात्मक आक्रोश था या फिर सुनियोजित दबाव बनाने की कोशिश।जिसमें मंगेतर के साथ सांठगांठ कर वसूली का आरोप भी लगा है।
सुनियोजित साजिश या भावनात्मक आक्रोश? उलझी लैलूंगा पुलिस की जांच की गुत्थी
इस नए वीडियो के वायरल होने के बाद लैलूंगा थाना पुलिस के सामने भी अब इस संवेदनशील हाई-प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाना एक बड़ी चुनौती बन गया है। पहले जहाँ पुलिस केवल प्रोफेसर रेमन भार्गव के डेढ़ साल पुराने अश्लील व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैट्स की विधिक जांच कर रही थी, वहीं अब पुलिस को इस ढाई लाख रुपये की मांग वाले नए वीडियो की सत्यता और उसकी फोरेंसिक जांच भी करनी होगी।



