जीके इलेक्ट्रिक और लोक सुविधा के बीच रणनीतिक साझेदारी (MOU) पर हस्ताक्षर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारत की अग्रणी थ्री-व्हीलर ई-व्हीकल निर्माता कंपनी जीके इलेक्ट्रिक ने अपने ई-पैसेंजर एवं ई-कार्गो वाहनों के लिए फाइनेंसिंग सुविधा को सशक्त बनाने हेतु लोक सुविधा के साथ एक रणनीतिक साझेदारी (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस सहयोग के तहत लोक सुविधा, जीके इलेक्ट्रिक के ग्राहकों को सरल और पारदर्शी फाइनेंस समाधान प्रदान करेगी, जिससे अधिक से अधिक ग्राहक और उद्यमी ई-मोबिलिटी को अपनाने में सक्षम हो सकेंगे।
MOU साइनिंग समारोह के अवसर पर जीके इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर श्री अमर परवानी, डायरेक्टर श्री पुनीत परवानी एवं जीके इलेक्ट्रिक की टीम उपस्थित रही। लोक सुविधा की ओर से श्री निमिष लड्डा, Founder & CEO, विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर जीके इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर श्री पुनीत परवानी ने कहा:
“हमारा लक्ष्य भारत के हर कोने तक किफायती और विश्वसनीय ई-मोबिलिटी समाधान पहुँचाना है। इस टाई-अप से अधिक से अधिक ग्राहकों तक हमारे पैसेंजर और कार्गो थ्री-व्हीलर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।”
यह साझेदारी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर क्षेत्र में फाइनेंस सुविधा को मजबूत करेगी और छोटे व्यापारियों व नए उद्यमियों के लिए वाहन खरीदना आसान बनाएगी।



