आधारशिला के 9 कराते खिलाड़ी 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप में हिस्सा लेंग

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिलासपुर / धमतरी में आयोजित 8वीं छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन कराते चैंपियनशिप – 2026 का आयोजन 14 व 15 नवंबर 2026 को बाबू पंडरी राव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप का आयोजन *धमतरी कराते डो एसोसिएशन (DKDA) द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर, सीनियर, टीम कुमिते एवं ओपन कुमिते वर्ग में मुकाबले होंगे। इस राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता में आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के खिलाड़ी काता एवं कुमिते* दोनों वर्गों में भाग लेंगे। टीम का नेतृत्व के आधारशिला के कराते कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल करेंगे। प्रतिभागी खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है: बालिका वर्ग में -7 वर्ष – अस्मिता गढ़ेवाल – 20 किग्रा, 8 वर्ष – तृषा यादव – 25 किग्रा, 10 वर्ष – भार्गवी साहू – 30 किग्रा, 11 वर्ष – आयुषी साहू – 30 किग्रा एवं आराध्या भारत – 40 किग्रा, -15 वर्ष – सौम्या विश्वकर्मा – 54 किग्रा में खेलने उतरेगी उसी प्रकार बालक वर्ग में – 6 वर्ष से कम छत्रपाल गढ़ेवाल – 20 किग्रा, 10 वर्ष – चिरायु नेताम – 25 किग्रा, 13 वर्ष – अथर्व शर्मा – 35 किग्रा रहेंगे और अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। कोच सेन्सई विनय गढ़ेवाल ने बताया की कराते केवल मार्शल आर्ट नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक-मानसिक संतुलन का खेल है। इसमें काता (पूर्व निर्धारित तकनीकों का प्रदर्शन) और कुमिते (प्रतिद्वंद्वी के साथ मुकाबला) दो मुख्य विधाएं होती हैं। आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नियमित अभ्यास से बच्चों में एकाग्रता, साहस, धैर्य और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। यही कारण है कि आज छोटे-छोटे बच्चे भी कराते खेल की ओर आकर्षित हो रहे हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए आधारशिला विद्या मंदिर न्यू सैनिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर एसके जनास्वामी, प्रिंसिपल श्रीमती जी आर मधुलिका, वाइस प्रिंसिपल जोशी जोश एवं एवीएम के मुख्य खेल प्रभारी उत्तम साहू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

