प्रमुख खबरेंविशेष

समिति ने ध्यान नहीं दिया, पुलिस कार्रवाई भी नहीं:जिस कचरे से आग लगी, उसे हटाने के लिए 4 माह पहले से शिकायतें

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उज्जैन। बागड़िया टावर में जिस मेडिकल कचरे के कारण आग लगी। उसे हटाने के लिए टावर के मालिक पिछले 3-4 माह से लड़ाई लड़ रहे थे। टावर प्रबंध समिति​ के पदाधिकारियों से लेकर सेंट्रल कोतवाली थाने तक शिकायत करने के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। आखिरकार अवैध रूप से डंप किए गए इसी कचरे ने लोगों को खतरे में डाल दिया। इधर, 35 पहले पुराने मापदंडों के आधार पर बनी जी-4 बिल्डिंग की सैफ्टी को लेकर भी कोई अपडेट नहीं किया जा सका। इस कारण बचाव कार्य में दिक्कतें झेलना पड़ी। बिल्डिंग के मालिक लव बागड़िया ने बताया कि मेरे दादाजी ओम प्रकाश बागड़िया ने 35 साल पहले यह बिल्डिंग बनाई थी। ग्राउंड व फस्ट फ्लोर व्यवसायिक है। वहीं दूसरी से चौंथी मंजिल तक रहवासी फ्लैट है, जिसे दादा जी ने भी सभी लोगों को बेच दिया ​था। हमारी सिर्फ दो दुकानें बची है। इसके बाद बिल्डिंग की सारी व्यवस्थाएं बना रखने के लिए बागड़िया टावर प्रबंधन समिति का गठन कर उन्हें व्यवस्था सौंप दी गई। यहां फस्ट फ्लोर पर एक मेडिकल संचालक ने अपनी एक्सपायरी दवाएं, खाली कार्टून सहित अन्य कचरा डंप कर दिया।

इससे पूरा गलियारा पैक हो गया। इसे हटाने के लिए मेरे पिता अरुण बागड़िया ने अगस्त माह में ही टॉवर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश मूथा और सचिव महेश नागर सहित सेंट्रल कोतवाली में लिखित आवेदन देकर मेडिकल के कचरे को हटवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। बावजूद किसी ने ध्यान देना उचित नहीं समझा। प्रबंध समिति की डंप कचरा हटा देती तो यह यह हादसा नहीं होता।

फायर सेफ्टी मापदंड भी पूरे नहीं

शहर के बीचोंबीच बना बागड़िया टावर महालक्ष्मी अपार्टमेंट के बाद शहर की दूसरी सबसे पुरानी आवासीय व व्यावसायिक बिल्डिंग है। आगजनी के बाद इसमें फायर सेफ्टी के मापदंड भी दिखाई नहीं दिए। इस कारण आग को काबू पाने के लिए रेस्क्यू टीम को काफी परेशानी झेलना पड़ी। इधर, रिनोवेशन के दौरान अंदर के स्ट्रक्चर में बदलाव को लेकर नगर निगम भी नोटिस दे चुकी है।

रिकॉर्ड चेक कर कार्रवाई करेंगे टावर की अनुमति संबंधित रिकॉर्ड चेक करेंगे। फायर शेफ्टी के मापदंड का उल्लंघन देखा गया है। कचरे को लेकर यदि थाने पर पहले से आवेदन दिया गया है तो जानकारी लेकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Back to top button