प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

भोपाल में शिवराज की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम:यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा-सीएम, बिहार के ​कृषि मंत्री पहुंचे

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने और श्रद्धांजलि देने के लिए देशभर से वरिष्ठ नेता भोपाल पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित त्रयोदशी शांति भोज कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और कृषि मंत्री पहुंचे। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भोपाल पहुंचे और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शिवराज की पोती इला को दुलार किया। शिवराज ने कहा मूलधन से ब्याज ज्यादा प्यारा होता है।

Related Articles

Back to top button