कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी की अनुशंसा पर संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन जी की अनुशंसा पर संत कबीर दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय कुमार टंडन जी द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में मोवा से शेख जहीर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर अमजद खान, पूर्णिमा द्विवेदी, राजेंद्र तिवारी, माखन साहू, राेंको (धनछतरी) एवं सुजीत बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पद पर शंकर साहू, नरेंद्र डोडर, तीजन साहू, रवि शर्मा, बलदेव यादव, नरेंद्र गुरु, मनोज वर्मा, संतोष दुबे, आदित्य साहू, दिनेश सोनवानी एवं अन्य कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया गया है।
महामंत्री पद पर वेद प्रकाश साहू, राजेश साहू, भोजराज साहू, उषा बघेल, संगीता जांगड़े, महेंद्र साहू, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य साथियों को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगेश बमबोड़े ललित साहू, नारायण वर्मा, जगमोहन साहू एवं जोहान साहू को शामिल किया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष श्री विजय कुमार टंडन जी ने बताया कि संत कबीर दास ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों से सक्रिय, समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान दिया गया है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई कि वे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे।
नई कार्यकारिणी से क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित होगा।




