इंदौर से अबूधाबी की फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट:पहले निरस्त होने की सूचना से भड़के यात्री, एयरपोर्ट पर हंगामा; तकनीकी दिक्कत दूर कर रवाना किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंदौर। से अबूधाबी जाने वाली फ्लाइट बुधवार को करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुई। फ्लाइट निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों में नाराजगी फैल गई। एयरपोर्ट पर कुछ देर हंगामे जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, बाद में तकनीकी समस्याओं को दूर कर विमान को रवाना कर दिया गया।दरअसल, फ्लाइट के बुधवार सुबह 8:30 बजे रवाना होने का निर्धारित समय था। इस दौरान इमिग्रेशन और तकनीकी समस्याओं के चलते यात्रियों को पहले फ्लाइट निरस्त होने की सूचना दी गई। इससे यात्री नाराज हो गए और उन्होंने अपनी आपत्ति जताई।
सुबह 10 बजे रवाना हुई फ्लाइट
बाद में तकनीकी समस्याओं का समाधान किया गया और विमान सुबह करीब 10 बजे अबूधाबी के लिए रवाना हुआ। एयरपोर्ट के पीआरओ रामस्वरूप यादव ने बताया कि फ्लाइट में कुछ तकनीकी समस्याएं थीं। इन्हें ठीक करने के बाद विमान को रवाना कर दिया गया।



