दीपावली मनाने घर जा रहे पत्रकार परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार, पति-पत्नी-पुत्रों सहित सभी सदस्यों की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर/राजिम। दीपावली मनाने रायपुर से परिवार सहित गांव जा रहे पत्रकार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अनियंत्रित कार सीधे नदी में गिर गई जिससे उसमें सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
इस हादसे के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ दीपावली मनाने अपने गांव पसौद जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे महानदी पर बने टीला एनीकट में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी। हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दोनों बच्चों की जान चली गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नदी से सभी के शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है नवापारा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि, वाहन चालक का नियंत्रण कैसे बिगड़ा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।



