छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
IPS TRANSFER : आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार बने महासमुंद के पुलिस अधीक्षक, आदेश जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर महासमुंद। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आईपीएस अधिकारी प्रभात कुमार को महासमुंद जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रभात कुमार वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में एस आई बी (Special Investigation Branch) में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

गृह विभाग के सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रभात कुमार को अस्थायी तौर पर महासमुंद जिले के SP के रूप में नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ ही प्रभात कुमार महासमुंद पुलिस की नई जिम्मेदारी संभालेंगे और जिले में कानून और व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, एवं पुलिस प्रशासन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की देखरेख करेंगे।



