छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

IPL मैच में दर्शकों की जेब पर डाका! पानी 150 रुपये, खाने के दाम सुनकर भड़के लोग, नए रायपुर स्टेडियम में फैंस परेशान

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ के नए रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए IPL मुकाबले में क्रिकेट प्रेमियों को मैदान पर रोमांचक खेल जरूर देखने मिला, लेकिन स्टेडियम के भीतर मौजूद हजारों दर्शकों के लिए यह अनुभव कई परेशानियों से भरा रहा। Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians के बीच हुए मुकाबले के दौरान खाने-पीने की वस्तुओं के मनमाने दाम, खराब नेटवर्क व्यवस्था और सुरक्षा में भारी लापरवाही ने दर्शकों की नाराजगी बढ़ा दी। करीब 60 हजार दर्शकों की मौजूदगी वाले इस हाई-वोल्टेज मैच में स्टेडियम के अंदर अव्यवस्था साफ दिखाई दी। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

पानी की बोतल 150 रुपये में, खाने के दाम भी आसमान पर

दर्शकों का आरोप है कि स्टेडियम के अंदर पानी और खाने-पीने की वस्तुएं दोगुने-तीन गुने दाम पर बेची गईं। लोगों के मुताबिक सामान्य तौर पर 50 रुपये में मिलने वाली पानी की बोतल 150 रुपये तक में बेची गई। इसी तरह कोल्ड ड्रिंक, चिप्स, समोसा, सैंडविच और पिज्जा जैसी चीजों के दाम भी काफी ज्यादा थे।

Related Articles

Back to top button