रायपुर में गर्मी में ही डूबने लगे घर,VIDEO:सफाई नहीं होने से घरों में घुसा नाले का पानी, अंडरब्रिज से फिसल रही गाड़ियां

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर में मानसून आने से पहले ही जलभराव ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। फाफाडीह इलाके में रमन मंदिर छहमुंहा नाले में कचरा जाम होने के कारण पिछले कई दिनों से आसपास की बस्तियों में पानी भर रहा है। हालत यह है कि गर्मी के मौसम में ही नाले का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि, लंबे समय से नालों की सफाई नहीं हुई है। थोड़ी देर की बारिश और पानी के बहाव से ही चूनाभट्टी बस्ती, फाफाडीह अंडरब्रिज और पाठक नर्सिंग होम गली में जलभराव की स्थिति बन गई। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान हैं।
अंडरब्रिज पर फिसल रहे वाहन
फाफाडीह अंडरब्रिज में तेज पानी बहाव के कारण दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं भी सामने आईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई लोग गि
कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना
इस मामले को लेकर श्रीकुमार शंकर मेनन, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इलाके में धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय पार्षद, महापौर और विधायक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं।
धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाया। शिकायतों के बाद जोन कमिश्नर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंचे और पोकलेन मशीन की मदद से सफाई शुरू कराई गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि, गर्मी में ही अगर यह हाल है, तो मानसून में हालात और भयावह हो सकते हैं। उन्होंने निगम और जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर स्थायी जल निकासी व्यवस्था नहीं हुई, तो पहले जोन कार्यालय और फिर नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।
रकर चोटिल हुए। वहीं, पाठक नर्सिंग होम गली में जलभराव के कारण अस्पताल परिसर और आसपास के घरों में पानी भर गया



