प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

12 की बजाय 13 महीने का होगा हिंदू नववर्ष रौद्र संवत्सर, वैश्विक तनाव की बनेगी स्थिति; भारत होगा मजबूत

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 उज्जैन। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर गुड़ी पड़वा पर रौद्र नव सवंत्सर का आरंभ होगा। इस बार ज्येष्ठ अधिकमास होने से हिंदू नववर्ष 12 की बजाय 13 माह का रहेगा। संवत्सर का आरंभ गुरुवार के दिन होने से वर्ष के राजा देवगुरु बृहस्पति रहेंगे। धरतीपुत्र मंगल मंत्री होंगे। नया साल में वैश्विक तनाव, विश्व युद्ध, महंगाई तथा जनता के गुस्से से विश्व में सत्ता परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

महाकालेश्वर विद्वत परिषद के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा से हिन्दू नववर्ष का आरंभ माना जाता है। इस बार 19 मार्च गुरुवार के दिन रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी। नए साल का तीसरा माह ज्येष्ठ अधिकमास अर्थात पुरुषोत्तम मास होने से नया साल 12 की बजाया तेरह महीने का रहेगा।

Related Articles

Back to top button