छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

स्वदेशी व्यापारी मंच द्वारा आयोजित भव्य व्यापारी गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन21 प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान

स्वदेशी व्यापारी मंच का व्यापारी गौरव अलंकरण समारोह सम्पन्न, 21 प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को मिला 'छत्तीसगढ़ रत्न' सम्मान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। स्वदेशी व्यापारी मंच द्वारा आयोजित भव्य व्यापारी गौरव अलंकरण समारोह का आयोजन विनतर ऑडिटोरियम, शांति नगर, इंद्रावती कॉलोनी रायपुर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।  कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ऐसे 21 प्रतिष्ठित व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष, परिश्रम, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर व्यापार एवं उद्योग जगत में एक विशिष्ट मुकाम हासिल किया है। इन सभी विभूतियों को ‘छत्तीसगढ़ रत्न’ सम्मान से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दीपक शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों एवं उद्योगपतियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आर्थिक मजबूती में व्यापार जगत का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने स्वदेशी को अपनाने, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री राकेश द्विवेदी जी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए व्यापार, उद्यमिता और स्वदेशी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

अमर पारवानी जी ने स्वदेशी व्यापारी मंच गठन की शुभकामनाएं दी।  सतीश धीरानी जी ने मंच के उद्देश्यों की प्रशंसा की। प्रदेश संयोजक अजय भसीन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उन व्यापारियों और उद्यमियों के संघर्ष एवं सफलता की कहानियों को समाज के सामने लाना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और अपने परिश्रम से सफलता की नई ऊंचाइयों प्राप्त कीं। साथ ही नई पीढ़ी के युवाओं को उद्यमिता के लिए प्रेरित करना, व्यापारियों में स्वाभिमान एवं सम्मान की भावना जागृत करना तथा स्वदेशी व्यापार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना है। जगदीश पटेल जी ने कहा कि व्यापारी केवल आर्थिक गतिविधियों का हिस्सा नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और सामाजिक विकास के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। ऐसे सफल व्यापारियों का सम्मान समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश सह संयोजक गारगी शंकर मिश्र व हितेश रायपुरा, कैलाश खेमानी, जितेन्द्र दोषी, राहुल खुबचंदानी, दीपक विधानी, राकेश अग्रवाल, आनंद श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, अनमोल, आकाश दुदानी व बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।समारोह का समापन स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और सशक्त व्यापारिक भारत के संकल्प के साथ हुआ।मंच संचालन अनिल जोलतिधानी, कपिल दोषी व आभार विकास आहूजा ने किया।

 

 

Related Articles

Back to top button