राष्ट्रीय सम्मान के साथ आशा की विदाई, अपने अंतिम सफर पर निकलीं ‘ताई’

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली। मशहूर गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 92 साल की गायिका को 11 अप्रैल 2026 को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पहले खबर आई कि आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट के चलते भर्ती कराया गया है, लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले ने खुलासा किया कि उनकी दादी को चेस्ट इन्फेक्शन था। 12 अप्रैल को आशा भोसले का निधन हो गया। ANI के मुताबिक, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स का कहना है कि आशा ताई का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते निधन हुआ।
अंतिम सफर की ओर निकलीं ‘आशा ताई’
आशा भोसले का अंतिम संस्कार 4 बजे के करीब शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा भोसले की अंतिम विदाई के लिए हजारों लोगों का तांता इकट्ठा हुआ है और लोग उनके अंतिम दर्शन के बाद उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए निकले हैं। वहीं उनका मोक्ष रथ उनके पसंदीदा सफेद फूलों से सजाया गया है।
लाइव शो में श्रेया घोषाल की श्रद्धांजलि
श्रेया घोषाल ने लाइव म्यूजिक शो के दौरान लंदन में दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘अभी ना जाओ छोड़कर’ समेत आशा के कई आइकॉनिक गानें गाए।
महाराष्ट्र के राज्यपाल-डिप्टी सीएम ने अंतिम विदाई
दिवंगत सिंगर आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए महाराष्ट के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई राजनेता उनके निवास पर पहुंचे।
अमिताभ बच्चन ने जताया शोक
अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताते हुए अपने ब्लॉग में कहा, “दुःख और शोक, एक संपूर्ण युग, एक अविश्वसनीय, एक अभूतपूर्व, आश्चर्यजनक, विलक्षण उपस्थिति, कल खो गई। प्रतिष्ठित, महान आशा भोसले जी हमें छोड़ गईं, अत्यंत दुःख में।” उन्होंने यह भी कहा कि आशा भोसले की आत्मा और आवाज हमेशा अमर रहेगी।
तब्बू के गले लगकर रोईं पोती
आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले बुरी तरह टूट गई हैं। गायिका को अंतिम विदाई देने पहुंचीं तब्बू के गले लगकर जनाई रोईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने उन्हें संभाला।



