आशा भाेसले को हंसते हुए दी श्रद्धांजलि, आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर ने सिंगर का गलत नाम भी बोला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आगरा। भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के बाद मीडियाकर्मियों ने मेयर हेमलता दिवाकर से भारतीय संगीत की धरोहर पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर प्रतिक्रिया ली।

इस दौरान मेयर ने पहले तो अपने सहयोगियों से उनके बारे में पूछा। कि आशा घोसले गायक हैं? इसके बाद उनका नाम आशा घोसले ही बोलते हुए श्रद्धांजलि दी। मेयर का यह वीडियो साेमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया।
आशा भोसले के निधन को शहरवासियों ने बताया संगीत जगत की अपूर्णनीय क्षति
भारतीय संगीत की धरोहर पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन रविवार को हो गया। उनकी आवाज सीधे दिल में उतर जाती थी। पुरानी पीढ़ी हो या नई पीढ़ी, सभी पर उन्होंने दशकों तक अपनी आवाज के जादू से अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन से प्रशंसक ही नहीं, आम-ओ-खास भी दु:खी हो उठे। उन्होंने इसे भारतीय संगीत जगत की अपूर्णनीय क्षति बताया, जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं होगी।



