आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की बिलासपुर जोन की बैठक संपन्न


बिलासपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में सदस्यता महाअभियान चलाया जा रहा है। साथ ही साथ प्रदेश के सभी ज़ोन में संगठन बैठकें भी आयोजित की जा रहीं हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर ज़ोन की बैठक आयोजित हुई,बैठक मे प्रदेश से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रदेश महासचिव वदूद आलम , प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश बघेल भी बैठक में उपस्थित हुए।

बैठक में बिलासपुर जोन के प्रत्येक विधानसभा से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रत्येक विधानसभा के सदस्य्ता अभियान के सम्बंधित और संगठन बनाने के सम्बंध मे चर्चा हुई, सभी को पार्टी से सदस्य्ता अभियान की पर्ची और हैंडविल प्रदान करवाये गए।
बैठक का संचालन एवं आयोजन प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला के द्वारा किया गया।



