9 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञों का हुआ तबादला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव ने 9 चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सा विशेषज्ञों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक डॉ. नारायण सिंह नाग, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुडा से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कांकेर, डॉ. प्रेमसिंह मार्को, शिशु रोग विशेषज्ञ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट, जिला कोरिया से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर, डॉ. राजेन्द्र कुमार राय, विशेषज्ञ चिकित्सक जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से जिला चिकित्सालय पंडरी, रायपुर, डॉ. शशांक गुप्ता, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर, डॉ. रामप्रसाद तिर्की, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सिविल सर्जनसह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, डॉ. गोरेलाल मिरी, चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोंगापानी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, डॉ. शशिकला मिरी, चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेदरी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर, डॉ. वंदना कुमारी चौधरी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय सारंगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर तथा डॉ. पियम सिंह, चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा से लाल बहादुर शास्त्री शासकीय चिकित्सालय, सुपेला में पदस्थ की गई है।



