जोगी की जनता कांग्रेस का कांग्रेस को सहयोग करने का प्रस्ताव,पर कांग्रेस का रुख पता नहीं

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा है कि पार्टी का कांग्रेस में विलय कराने का प्रस्ताव एक वर्ष पहले ही कांग्रेस के हाईकमान को पत्र भेजा गया था। हमारे प्रस्ताव पर अब तक फैसला नहीं लिया गया है। आज राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस को सहारे की जरूरत है। छत्तीसगढ़ में जनता कांग्रेस सहारा देने के लिए तैयार है। हालांकि जोगी के बयान के बाद कांग्रेस के रुख का पता नहीं चला है कि वह हाथ मिलाने तैयार है या नहीं।

जोगी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को उनकी जरूरत पड़ेगी। इस अवसर पर अमित जोगी और डा. रेणु जोगी ने अजीत जोगी के लेखों पर आधारित दृष्टिकोण और सदी के मोड़ पुस्तक का विमोचन भी किया।
मित जोगी ने जनता कांग्रेस 2.0 की शुरुआत करते हुए नई रणनीति, युवा नेतृत्व और तकनीक आधारित राजनीति का ऐलान भी किया। युवा विंग का पुनर्गठन करते हुए ईश्वर उपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी अब नशा, बेरोजगारी और अन्याय के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी। बता दें 2018 के चुनाव में जोगी की पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव जीता था। आज शून्य की स्थिति है। तब पार्टी का बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन भी था।



