छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

डस्टबिन नहीं रखने पर 39 दुकानों पर कार्रवाई:रेलवे स्टेशन व पुराना पंडरी बस स्टैंड मार्ग पर नगर निगम की औचक जांच

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर नगर निगम के जोन-2 स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन मार्ग और पुराना पंडरी बस स्टैंड मार्ग पर 39 दुकानों पर डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने के मामले में कुल 10 हजार रुपए का ई-चालान किया गया।

यह कार्रवाई स्वच्छता से जुड़ी जनशिकायत मिलने के बाद की गई। निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन-2 कमिश्नर संतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में टीम ने औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की मौजूदगी में टीम ने दुकानों की सफाई व्यवस्था जांची। कई दुकानों में डस्टबिन नहीं मिले और गंदगी फैली पाई गई, जिसके बाद संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने सभी दुकानदारों को भविष्य में स्वच्छता नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी है।

लगातार चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर शहर में लगातार जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत स्वच्छता जनजागरण रैली निकाली गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता दीदियों और सफाई मित्रों ने हिस्सा लिया।

रैली के दौरान कलाकारों ने मोटू-पतलू जैसे किरदारों के जरिए लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। नागरिकों से अपील की गई कि वे 4 डिब्बा प्रणाली अपनाएं और गीला, सूखा, सेनेटरी व विशेष कचरे को अलग-अलग रखकर निगम की गाड़ियों को दें।

निगम ने साफ किया है कि खुले में कचरा फेंकने पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही लोगों से शहर को साफ रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Back to top button