छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

महापौर बोलीं- रायपुरा-चंगोराभाठा जल कनेक्शन अलग करें:टैंकर बढ़ाने पर भी जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने शहर में गहराते जल संकट को लेकर अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत करीब 45 लाख रुपए की राशि से रायपुरा और चंगोराभाठा के जलप्रदाय कमांड एरिया को अलग किया जाए, ताकि पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

महापौर ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही वर्तमान जल संकट की स्थिति बनी है। चंगोराभाठा क्षेत्र में जरूरत के मुताबिक तत्काल टैंकर उपलब्ध कराने और उपयुक्त स्थानों पर पानी टंकियां स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर तकनीकी परीक्षण कर नई पानी टंकी निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की बात भी कही गई है।

दो दिन लगातार दौरा, अधिकारियों को लगाई फटकार महापौर ने लगातार दो दिनों तक चंगोराभाठा क्षेत्र का दौरा कर जल समस्या की समीक्षा की। नगर निगम जोन-8 कार्यालय में पार्षदों और अधिकारियों की बैठक लेकर उन्होंने साफ कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना गंभीर लापरवाही है।

उन्होंने बताया कि पहले स्वीकृत 90 लाख रुपए के कार्य बिना उचित प्लानिंग के किए गए, जिसके चलते आज जल संकट गहराया है।

Related Articles

Back to top button