स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल में सफाई मित्र सम्मान समारोह आयोजित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिलासपुर। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत एसईसीएल द्वारा संचालित स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत रविंद्र भवन, वसंत विहार, बिलासपुर में सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास उपस्थित रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर बिरंची दास ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपनी दैनिक कार्यशैली का हिस्सा बनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा लगभग 200 सफाई कर्मियों का सम्मान। मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें सम्मानित कर उनके समर्पण, परिश्रम एवं योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि एसईसीएल में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत कार्यालयों एवं विभिन्न कार्यस्थलों पर स्वच्छता, अपशिष्ट प्रबंधन, अनुपयोगी सामग्रियों के निस्तारण तथा स्वच्छ एवं व्यवस्थित कार्य परिवेश के निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।



