छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
सिद्धबाबा गेट (भाटापारा–हथबंद) रेलवे समपार क्रमांक 385 अस्थायी रूप से बंद रहेगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर । 03 नवम्बर 2026 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल अंतर्गत भाटापारा – हथबंद रेलवे स्टेशनों के मध्य स्थित रेलवे सिद्धबाबा समपार फाटक क्रमांक 385 (कि.मी. 766/13–15) अप लाइन में अतिआवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। उक्त समपार फाटक दिनांक 04.11.2026 (बुधवार) सुबह 09:00 बजे से दिनांक 06.11.2026 (शुक्रवार) 18:00 बजे तक सड़क यातायात का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
रायपुर रेल मंडल आमजन एवं वाहन चालकों से अनुरोध करता है कि उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
रेलवे प्रशासन को इस आवश्यक कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद है तथा सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करता है।



