छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से 8.95 लाख के ठगी का आरोपी गिरफ्तार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख 95 हजार की ठगी के आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव को गिरफ्तार किया है।आड़ावाल में रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव के जाल में फंसकर कुछ बेरोजगारों ने अपनी जिंदगी भर की कमाई उसे नौकरी लगाने के नाम पर दे दी। आरोपी ने उनकी भावनाओं के साथ खेलते हुए उन्हें फॉरेस्ट विभाग और होमगार्ड की वर्दी भी सिलवाकर दे दी, लेकिन नौकरी नहीं दे पाया।
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि प्रार्थी नीरबत्ती कश्यप, 27 वर्ष, निवासी मावलीगुड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी कृष्ण कुमार वैष्णव ने फॉरेस्ट एवं होमगार्ड विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी से 1,50,000 रुपये, परमेश्वर नेताम से 2,05,000 रुपये, सरिता बघेल से 3,92,000 रुपये और सोनधर कश्यप से 70,000 रुपये लिए। इस तरह आरोपी ने करीब 8 लाख 95 हजार रुपये लेकर इनके साथ धोखाधड़ी की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 318.4 क्चहृस् के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने सभी से नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया गया। कोतवाली थाना प्रभारी का कहना था कि आरोपी के ऊपर पहले से ही कई मामले दर्ज थे, जिसमें मारपीट और ठगी जैसे मामले भी शामिल थे।

 

Related Articles

Back to top button