छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
प्रसिद्ध साहित्यिक राष्ट्रीय संस्था “शब्दाक्षर” ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर देश के प्रख्यात विद्वानों को किया सम्मानित

कानपुर। कानपुर की प्रसिद्ध साहित्यिक राष्ट्रीय संस्था “शब्दाक्षर” ने नए वर्ष की पूर्व संध्या पर देश के प्रख्यात व्यंग्यकार लालित्य ललित,चर्चित कवि संजीव कुमार वा शिक्षा विद प्रो राजेश कुमार सहित तीन स्थानीय विद्वानों का सम्मान किया।
लालित्य ललित को माखन लाल चतुर्वेदी सम्मान,संजीव कुमार को सूर्यकांत त्रिपाठी निराला वा प्रो राजेश कुमार को महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान से अलंकृत किया गया।
इस सम्मान में सभी अतिथियों को शाल ओढ़ा कर वा प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया।इस मौके पर कानपुर शहर के गणमान्य लेखकों वा बुद्धिजीवियों ने हिस्सा लिया।