ताजा खबरप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

गिर रहा रुपया, टूट गया अडानी का तिलिस्म, सरकार का बचाव भी नहीं आया काम?

विश्व में तीसरे से 30वें स्थान पर फिसले अडानी, गंवाए अब तक 12 लाख करोड़ रुपये

दिग्गज भारतीय कारोबारी गौतम अडानी महज एक महीने पहले तक दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे. हालांकि पिछले एक महीने के दौरान गौतम अडानी की नेटवर्थ भयंकर गिरावट आयी और अब वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 30वें स्थान पर फिसल गए हैं. अब उनकी नेटवर्थ भी कम होकर 40 बिलियन डॉलर से नीचे आ चुकी है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह की हालत खराब है. इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई है.

कितना नुकसान:

ब्लूमबर्ग बिलियनयर्स इंडेक्स के ताजा आंकड़ों को देखें तो अब गौतम अडानी की नेटवर्थ महज 39.9 बिलियन डॉलर बची है. पिछले एक महीने में गौतम अडानी को 80 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है. कभी मुकेश अंबानी से मीलों आगे निकल चुके गौतम अडानी की संपत्ति अब रिलायंस चेयरमैन की नेटवर्थ के आधे से भी कम रह गई है. मुकेश अंबानी अभी 81.7 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को तो पहले से ही गहरी चोट दे रखी है. लेकिन अब अडानी ग्रुप की आंच सरकारी बीमा कंपनी LIC पर भी साफ पड़ती नजर आ रही है. अडानी समूह की पांच बड़ी कंपनियों में LIC की हिस्सेदारी की मार्केट वैल्यू पहली बार खरीद मूल्य से भी नीचे गिर गई है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, 23 फरवरी को अडानी समूह की कंपनियों में LIC की हिस्सेदारी का बाजार मूल्य गिरकर 26,861.9 करोड़ रुपये पर आ गया. यह आंकड़ा LIC के खरीद मूल्य से करीब 11 फीसदी कम है. इनमें अंबुजा सीमेंट्स और ACC शामिल नहीं हैं. LIC ने अडानी समूह में 30,127 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है.

Related Articles

Back to top button