अंडर-19 एशिया कप फाइनल, पाकिस्तान के कप्तान फरहान का अर्धशतक:उस्मान 107 रन बनाकर आउट, 41 ओवर के बाद भारत के खिलाफ स्कोर 278/3

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अंडर-19 एशिया कप का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है।टीम ने 41 ओवर के बाद 3 विकेट पर 278 रन बना लिया है। फरहान यूसुफ और अहमद हुसैन क्रीज पर हैं। अब्दुल कादिर 80 और उस्मान खान 107 रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से काव्य पटेल को 2 और अर्जुन राजपूत को 1 विकेट मिला।
पाकिस्तान ने 39वें ओवर में 10 रन बनाए। फरहान यूसुफ ने पांचवीं गेंद पर चौका लगाया। काव्य पटेल के इस ओवर में बल्लेबाजों ने तेजी से रन जोड़े। 39 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 3 विकेट पर 262 रन है। फरहान यूसुफ 37 और अहमद हुसैन 7 रन बनाकर खेल रहे काव्य पटेल ने उस्मान खान को आउट किया भारत को 37वें ओवर में तीसरी सफलता मिली। काव्य पटेल ने उस्मान खान को अर्जुन राजपूत के हाथों कैच कराया। उस्मान 111 गेंदों पर 107 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए।उस्मान का दूसरा शतक उस्मान खान ने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर 1 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। यह इस सीरीज में उनका दूसरा शतक है।अर्जुन ने अब्दुल को पवेलियन भेजा भारत को 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर दूसरी सफलता मिली। अर्जुन राजपूत ने अब्दुल कादिर को वीके विनीत के हाथों कैच कराया। कादिर 54 गेंदों पर 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 8 छक्के लगाए। उस्मान खान के साथ उनकी 135 रन की साझेदारी भी टूट गई।अब्दुल कादिर का अर्धशतक 21वें ओवर में 7 रन बने। उस्मान खान ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया। वहीं, चौथी गेंद पर 1 रन लेकर अब्दुल कादिर ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 21 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट पर 145 रन है। उस्मान 64 और अब्दुल कादिर 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।21 ओवर वें में 7 रन बने पाकिस्तान ने 21वें ओवर में 7 रन बनाए। अब्दुल कादिर ने आर्यन सावसानी की गेंद पर एक रन लेकर अपना अंडर-19 करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 गेंदों पर 50 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, उस्मान खान 65 गेंदों पर 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और एक छक्का लगाया है। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी जारी है।


