छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

IGKV में एंटोमोलॉजी का पेपर लीक, सुबह 8 बजे मिली शिकायत, फिर भी हुई परीक्षा?

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर  के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में बीएससी एग्रीकल्चर सेकंड ईयर के एंटोमोलॉजी यानी कीट विज्ञान विषय की परीक्षा को पेपर लीक की शिकायत के बाद रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले ही प्रश्नपत्र की तस्वीर WhatsApp के जरिए कुछ विद्यार्थियों तक पहुंच गई थी। बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र किसी अन्य स्रोत से फॉरवर्ड होकर विद्यार्थियों तक पहुंचा।

सुबह 8 बजे मिली शिकायत, फिर भी हुई परीक्षाः

बताया गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को सुबह करीब 8 बजे ई-मेल के जरिए पेपर लीक होने की शिकायत मिली थी। इसके बावजूद परीक्षा को निर्धारित समय पर कराने का निर्णय लिया गया। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। इसके बाद करीब 10:30 बजे विश्वविद्यालय प्रशासन को जानकारी मिली कि प्रश्नपत्र पहले ही लीक होकर WhatsApp के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंच चुका है।

मामले की तह तक पहुंचने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की है।

Related Articles

Back to top button