छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अभिजीत दीपके से मुलाकात के बाद क्यों बोले तुषार गांधी, ‘याद आ गया सत्याग्रह’?

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्रपति संभाजीनगर। जंतर-मंतर पर हुआ Gen Z का आंदोलन अब खत्म हो चुका है, लेकिन उसे लेकर चर्चा अभी भी बनी हुई है। इसी बीच महात्मा गांधी के परपोते और गांधीवादी कार्यकर्ता तुषार गांधी ने युवा नेता अभिजीत दीपके से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन और दीपके की भूमिका की तारीफ की। तुषार गांधी ने कहा कि इस आंदोलन को देखकर उन्हें महात्मा गांधी के सत्याग्रह की याद आ गई।

तुषार गांधी ने कहा कि Gen Z और गांधीवादी सोच का एक साथ आना अपने आप में खास बात है। उनके मुताबिक, युवाओं ने जिस तरह अपने मुद्दों और अधिकारों को लेकर आवाज उठाई, उसमें उन्हें गांधी के सत्याग्रह की झलक दिखाई दी।

गांधी सिर्फ तस्वीर नहीं, एक सोच है:

तुषार गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी को लंबे समय से तस्वीरों, स्मारकों और प्रतीकों तक सीमित कर दिया गया है। उनके मुताबिक, गांधी को सिर्फ याद करना काफी नहीं है, बल्कि उनके विचारों को समझना और उन्हें अपने जीवन में उतारना ज्यादा जरूरी है।

दीपके बोले- आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ:

अभिजीत दीपके ने तुषार गांधी से मुलाकात को अहम बताया। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार से जुड़े व्यक्ति की ओर से उनके आंदोलन की तारीफ किया जाना उनके लिए बड़ी बात है। दीपके ने कहा कि उनका आंदोलन शुरू से ही शांतिपूर्ण और अहिंसा के रास्ते पर रहा। उन्होंने महात्मा गांधी की विचारधारा को देश की आत्मा बताते हुए कहा कि युवाओं ने आंदोलन के दौरान इसी सोच को आगे बढ़ाने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button