छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राज्य खेल पुरस्कार 2025-26 की अंतरिम सूची जारी:23 अगस्त तक दावा-आपत्ति, अब तक 55 खिलाड़ियों-प्रशिक्षकों के नाम फाइनल

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़।   शासन के खेल-युवा कल्याण विभाग ने राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण साल 2025-26 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और दलों की अंतरिम चयन सूची जारी कर दी है। सूची को लेकर किसी खिलाड़ी या प्रतिभागी को आपत्ति है तो वह 23 अगस्त तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके बाद प्राप्त होने वाली आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। खेल-युवा कल्याण विभाग की संचालक तनुजा सलाम की ओर से जारी सूची में अलग-अलग श्रेणियों के लिए खिलाड़ियों और दलों का चयन किया गया है।

शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार

ओलम्पिक खेलों में बिलासपुर के विकास कुमार को आर्चरी में 47 अंक के साथ, बालोद की किरण पिस्दा को फुटबॉल में 37 अंक और दुर्ग की दीपांशी नेताम को फेंसिंग में 7 अंक मिले हैं। बैडमिंटन में रायपुर के सुजेय तंबोली और आयुष माखिजा 6-6 अंक के साथ संयुक्त रूप से चयनित हुए हैं। नॉन-ओलम्पिक खेलों में कोरबा की संजू देवी को कबड्डी में 277 अंक मिले हैं। साफ्ट टेनिस में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की रीमा राय और नेटबाल में दुर्ग की मिशा कुमारी 7-7 अंक के साथ संयुक्त रूप से चयनित हैं। पैरा स्पोर्ट्स में महासमुंद की लक्की यादव को पैरा एथलेटिक्स में 93 अंक मिले हैं।

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

ओलम्पिक खेलों में रायगढ़ के दिव्यांशु देवांगन को शूटिंग में 17 अंक, बिलासपुर के विक्रम राज को आर्चरी में 15 अंक, रायपुर के दिव्यांश अग्रवाल को बैडमिंटन में 6 अंक और सूरजपुर की सोनिका राजवाड़े को एथलेटिक्स में 4 अंक मिले हैं। नॉन-ओलम्पिक खेलों में रायगढ़ के स्वप्निल प्रधान और नारायणपुर की भूमिका चौधरी वुशू में 15-15 अंक के साथ संयुक्त रूप से चयनित हुए हैं। धमतरी की पूजा को नेटबाल में 4 अंक मिले हैं। पैरा स्पोर्ट्स में बलौदाबाजार के निखिल कुमार यादव को पैरा एथलेटिक्स में 31 अंक मिले हैं।

वीर हनुमान सिंह पुरस्कार  प्रशिक्षक वर्ग में रायपुर के अजय दीप सारंग को वेटलिफ्टिंग के लिए 124 अंक के साथ चयनित किया गया है। निर्णायक वर्ग में कोई पात्र नहीं पाया गया है।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान  इस श्रेणी में कुल 17 खिलाड़ियों को पात्र पाया गया है। इनमें दुर्ग के संस्कार दिवान और विद्या सिंह (वुशू), अंकुश सिंह और झमिता साहू (खो-खो), गरियाबंद के हेमशिखर (वॉलीबॉल), रायपुर के अरन्दिम देवनाथ (टेबल टेनिस), शिवांशु केशरवानी और अदिती कुमारी (टेनिकवाइट) शामिल हैं। इसके अलावा बिलासपुर के आजिंक्या सिंह (तैराकी), दुर्ग की स्नेहा न्योगी और अनमोल सिंह (जूडो), गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के सेमेश्वर सिंह (पैरा स्विमिंग), दुर्ग के यश करकेट्टा (बॉक्सिंग), मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी के श्रीकांत पाण्डे (पैरा जूडो), दुर्ग के टुकेश साहू (जिम्नास्टिक), मुंगेली की स्तुती सोफिया मासीह (रोलबॉल) और राजनांदगांव के खुशाल यादव (हॉकी) शामिल हैं।

शहीद विनोद चौबे सम्मान इस सम्मान के लिए दुर्ग के गंगेश्वर को एथलेटिक्स में 14 अंक, दुर्ग के ख्वाजा अहमद को वॉलीबॉल में 12 अंक, रायपुर के एवन कुमार जैन को वेटलिफ्टिंग में 7 अंक, रायपुर के मो. अकरम खान को वॉलीबॉल में 6 अंक और रायपुर के प्रदीप जोशी को टेबल टेनिस में 6 अंक मिले हैं।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए दो दल चयनित  मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए तीरंदाजी के सीनियर महिला दल का चयन किया गया है। इसमें चांदनी साहू, सुलोचना राज, पायल मरावी और माया खिलाड़ी हैं। टीम के कोच इतवारी राज हैं। साफ्ट टेनिस के जूनियर बालिका दल में पूर्णिमा फणिकार, चंचल सारथी, यामिनी निषाद, रिया सोनकर, मुस्कान निषाद, अल्फी जोसफ, प्रेरणा फणिकार और रंजना चौहान शामिल हैं। टीम के कोच दिलीप कुमार विश्वकर्मा और मैनेजर रीमा रॉय हैं।

23 अगस्त तक ऑनलाइन दावा-आपत्ति  अंतरिम सूची में शामिल चयन को लेकर किसी खिलाड़ी या प्रतिभागी को आपत्ति है तो वह 23 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में ऑनलाइन दावा-आपत्ति दर्ज करा सकता है।  इसके लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पोर्टल sportsyw.cg.gov.in पर जाना होगा। निर्धारित तारीख और समय के बाद प्राप्त आवेदन या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button