छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

दुर्गा कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम:प्रजापति सौम्या दीदी ने कहानियों से समझाए नशे के नुकसान, विद्यार्थियों ने ली शपथ

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर।   राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्माकुमारी मेडिकल विंग, माउंट आबू और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से विद्यार्थियों को नशे के नुकसान बताए गए। मुख्य वक्ता सौम्या दीदी ने बच्चों को नशे से दूर रहने की समझाइश दी।

सौम्या दीदी ने छोटी-छोटी कहानियों के जरिए बताया कि नशे से शरीर के साथ दिमाग और परिवार पर भी बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि नशे की आदत से पैसे की बर्बादी होती है और परिवार में परेशानी बढ़ती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि तनाव या दोस्तों के दबाव में आकर नशे की शुरुआत न करें।

विद्यार्थियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

कॉलेज की प्राचार्य प्रतिभा मुखर्जी ने नशे के साथ मोबाइल के सही और गलत इस्तेमाल के बारे में भी विद्यार्थियों को समझाया। उन्होंने कहा कि आज के युवा देश का भविष्य हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने कहा कि नशा शरीर, परिवार और समाज को अंदर से कमजोर करता है। युवाओं को खेल, योग, संगीत, ध्यान और दूसरे अच्छे कामों में समय देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में 200 से ज्यादा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्माकुमारी के सदस्य डॉ. अमन झा, प्रोफेसर राजपूत, प्रोफेसर खेमन सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button