छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
शराब घोटाला मामले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ईडी की दबिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धमतरी। ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम दो गाडिय़ों में पहुंची है, जिसमें 8 अधिकारी शामिल है, जो दस्तावेजों की जांच कर रही है। घर के बाहर जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी आने जाने की मनाही है। बता दें एजेंसी कथित शराब घोटाले में अवैध नकदी के लेन-देन और वितरण से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।




