छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

तीन माह के भीतर ललित भंसाली के घर ईडी की टीम दूसरी बार पहुंची, यश नाहटा के निवास में पहली बार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजनांदगांव। कांग्रेस सरकार में प्रदेश के कई जिलों में डीएमएफ फंड में वित्तीय गड़बड़ी के मामले में गुरुवार को ईडी की एक टीम शहर के कामठी लाइन स्थित चर्चित व्यापारी ललित भंसाली के घर में जांच पड़ताल के लिए दाखिल हुई। वहीं रिहायशी कॉलोनी सत्यम विहार में यश नाहटा नामक व्यापारी के घर में धावा बोला। पिछले तीन माह के भीतर ललित भंसाली के घर ईडी की टीम दूसरी बार पहुंची। वहीं पहली बार यश नाहटा के घर ईडी ने अपने निशाने में लिया। यश नाहटा मूलत: बालोद जिले के डौंडीलोहारा के रहने वाले हैं। हालांकि अधिकारियों की ओर से अब तक छापेमारी को लेकर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल ईडी की कार्रवाई जारी है।
अधिकारिक पुष्टि नहीं होने की वजह से फिलहाल छापेमारी की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन ब्यूरोक्रेसी के सतत संपर्क में रहने की वजह से ललित भंसाली को ईडी ने घेरा है। ललित भंसाली का आईएएस और आईपीएस अफसरों से सीधा संबंध रहा है। माना जा रहा है कि पिछली सरकार में हुए घोटालों के तार भंसाली से भी जुड़े हुए हैं। भंसाली का पिछले सरकार में विवादित अफसरों के साथ संबंध रहा है। इस बीच यश नाहटा के घर भी ईडी की दबिश को पूर्ववती सरकार में हुए भ्रष्टाचार से जोड़कर देखा जा रहा है। भंसाली और नाहटा का एक संयुक्त कंपनी भी है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों व्यापारियों ने डीएमएफ फंड का अनुचित तरीके से अपनी कंपनी में निवेश किया था।

Related Articles

Back to top button