छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मंगलम होटल भवन के सामने नाले में गिरा ट्रक, कोई हताहत नहीं

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। गुरुवार की अलसुबह 5 बजे के करीब अग्रसेन चौक के पास स्थित मंगलम भवन के सामने काम्प्लेक्स के नाले में 18 से 20 चक्के वाली एक ट्रक गिर गई। गनीयत यह रही कि जब यह हादसा हुआ उस समय वहां पर कोई मौजूद नही था वहां बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन व नगर निगम का अमला ट्रक को हटाने में जुट गया और काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कहीं से माल लोड कर ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम 6938 मारुति मंगलम भवन के ठीक सामने स्थित गली में जा रहा था लेकिन ट्रक चालक ने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया और वह गली के सामने स्थित कांम्प्लेक्स के नाले में उसके चार चक्के उतर गए और ट्रक नाले में गिर गया। इस दौरान वहां खड़े लोगों ने ड्राइवर को रुको-रुको कहकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका और ट्रक पीछे की ओर नाले में गिरते चले गया। इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई लेकिन ट्रक वहां फंस गया।

Related Articles

Back to top button