छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव 2026-27 के अंतर्गत रायपुर संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव 2026-27 के अंतर्गत रायपुर संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता महोत्सव का आयोजन शुक्रवार, को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, रायपुर में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में रायपुर क्लस्टर के नौ केंद्रीय विद्यालयों से लगभग 290 विद्यार्थियों तथा 31 अनुरक्षक शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे मुख्य अतिथि अशोक कुमार चंद्राकर, प्राचार्य, पीएम केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, रायपुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा विविधता में एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को कला एवं संस्कृति के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताएँ प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होकर सायं 4:30 बजे तक विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थलों पर आयोजित की गईं। इनमें शास्त्रीय एकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गायन, ऑर्केस्ट्रा, वाद्य (मेलोडिक), वाद्य (ताल), एकल गायन, नाटक (स्किट), पारंपरिक कहानी वाचन, प्रश्नोत्तरी, आर्टीफैक्ट निर्माण, दृश्य कला (चित्रकला एवं पेंटिंग), दृश्य कला (3-डी) तथा खिलौना निर्माण जैसी प्रतियोगिताएँ शामिल थीं। विभिन्न क्षेत्रों से आमंत्रित विशेषज्ञ निर्णायकों ने निष्पक्ष एवं प्रभावी मूल्यांकन किया।

प्रतिभागी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस महोत्सव ने विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मक क्षमता, सांस्कृतिक समझ और टीम भावना प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन जी. श्रीवास्तव, पीजीटी (वाणिज्य) द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने मुख्य अतिथि, निर्णायकों, सहभागी विद्यालयों, एस्कॉर्ट शिक्षकों, आयोजन समिति तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button