शराब घोटाला, 104 करोड़ कांग्रेस भवन पहुंचे, रामगोपाल अरेस्ट:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने शनिवार को उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया। कोर्ट ने कोल लेवी घोटाले में 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड बढ़ा दी है।

इसी बीच EOW ने उन्हें लिकर स्कैम घोटाले में भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ओवरटाइम घोटाले में पूछताछ करने की अनुमति भी कोर्ट से मिल गई है। EOW का दावा है कि 104 करोड़ रुपए कांग्रेस भवन पहुंचाए गए।
रिमांड के दौरान EOW ने कोर्ट को बताया कि, जांच में अब तक मिले तथ्यों के आधार पर करीब 104 करोड़ रुपए कांग्रेस भवन तक पहुंचने की जानकारी मिली है। एजेंसी का कहना है कि डायरी और अन्य दस्तावेजों की दोबारा जांच में यह जानकारी सामने आई है।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) और EOW दोनों ने दावा किया था कि कोल लेवी से जुड़े 52.62 करोड़ रुपए रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचे थे। बाद में यह आंकड़ा 54.62 करोड़ रुपए बताया गया था। अब EOW ने जांच के दौरान यह दावा बढ़ाकर 104 करोड़ रुपए कर दिया है।
शुक्रवार को कोल लेवी मामले में 9 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद EOW ने रामगोपाल अग्रवाल को स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने कोल लेवी मामले में 22 जुलाई तक पुलिस रिमांड बढ़ा दी। इसी दौरान EOW ने उन्हें शराब घोटाले में भी गिरफ्तार के आवेदन लगाया था
हालांकि, इस मामले में कोर्ट ने 25 जुलाई तक रामगोपाल को न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। चूंकि कोल लेवी मामले में वे पहले से EOW की पुलिस रिमांड पर हैं, इसलिए फिलहाल वे एजेंसी की हिरासत में ही रहेंगे। 22 जुलाई को कोल लेवी मामले की रिमांड खत्म होने के बाद EOW शराब घोटाले में अलग से पुलिस रिमांड मांग सकती है।


