भाई की मौत का सच जानने निकले डॉक्टर से 35 लाख रुपये की ठगी, ‘चावल वाले बाबा’ पर केस दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महासमुंद छोटे भाई की संदिग्ध मौत का रहस्य जानने की कोशिश एक डॉक्टर के लिए भारी पड़ गया। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले डॉक्टर ऋषभ चौबे कथित तांत्रिक ‘चावल वाले बाबा’ के झांसे में आकर करीब 35 लाख रुपये गंवा बैठे। शिकायत के आधार पर रायपुर पुलिस ने आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल एक अन्य मामले में महासमुंद जेल में बंद है।

आरोप है कि जून 2025 में बाबा ने इंदौर में विशेष अनुष्ठान कराने के लिए पूरे परिवार को बुलाया, लेकिन खुद वहां नहीं पहुंचा। बाद में दूसरे नंबर से संपर्क कर फिर वृंदावन आने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद परिवार को ठगी का एहसास हुआ और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि कथित तांत्रिक परिवार पर प्रेत बाधा, बड़े अनिष्ट और कारोबार खत्म होने जैसी बातें कहकर लगातार डराता रहा। उसने यह दावा भी किया कि डॉक्टर के कारोबारी साझेदार ने करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं, जिससे उनके व्यावसायिक संबंधों पर भी असर पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर अंधविश्वास के नाम पर होने वाली ठगी को उजागर किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।



