छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
रामानुजगंज जलाशय योजना के कार्यों के लिए 1.86 करोड़ स्वीकृत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-रामचंद्रपुर की रामानुजगंज जलाशय योजना के जीर्णोद्वार एवं सौंन्दर्यीकरण कार्य के लिए एक करोड़ 46 लाख 60 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने पर कुल 202 हेक्टेयर क्षेत्र में क्षेत्रीय किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए सुविधा मिलेगी। योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है




