छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कांग्रेस जिला-अध्यक्षों से पार्टी नेता ने किया संवाद, दी नसीहत…:राहुल ने कहा – व्यक्ति पूजा न करें ​और कार्यकर्ताओं के लिए ज्यादा सोचें; गुटबाजी से दूर रहें

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़   लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे। वहां वे कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने जिलाध्यक्षों, शहर अध्यक्षों के साथ सीधी बातचीत की। राहुल ने कहा कि नेताओं के लिए कम और कार्यकर्ताओं के लिए ज्यादा सोचें। गुटबाजी से दूर रहें।

ट्रेनिंग के दौरान राहुल ने जिला अध्यक्षों से कहा कि वे बिना डरें काम करें। जनता के बीच जाएं और उनके मुद्दों को बेबाकी से उठाएं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को साथ लेकर आंदोलन-प्रदर्शन करें। हर जिला अध्यक्ष की एक-एक गतिविधि की अब डिजिटली मॉनिटरिंग होगी।

जिनका परफार्मेंस अच्छा होगा, उन्हें पार्टी बड़ी जिम्मेदारी देने पर विचार करेगी। उन्होंने कहा कि 2028 मिशन के तहत हर कार्यकर्ता को एकजुट करना है। इसमें जिला अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत पकड़ बनानी है।

जनता के बीच जाकर उनके दर्द और पीड़ा को समझो और उनकी आवाज बनो। सरकार की नीतियां कमजोर और गरीबों का हक छीनकर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने की है। ऐसी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार आंदोलन करें।

बिना डरे। राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को संचार माध्यमों में दक्ष होने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और हर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी पहुंच बनाएं। टेक्नालॉजी का इस्तेमाल करें। स्किल डेवलप करें।

प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर से मिलने वाले टास्क को पूरा करें। इसके लिए कनेक्ट प्लेटफार्म भी तैयार किया गया है। टास्क पूरा होने के बाद सभी को उसमें रिपोर्ट और फोटो अपलोड करना है। इस आधार पर सभी की परफार्मेंस रिपोर्ट तैयार होगी।

राहुल बोले- अमेरिका के सामने दब रही है मोदी सरकार

जिला अध्यक्षों से संवाद में राहुल ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अमेरिका के सामने दब रही है। सुरक्षा मामलों में कंप्रोमाइज कर रही है। इससे देश को नुकसान हो रहा है। उन्होंने जिला अध्यक्षों से स्पष्ट कहा कि कुछ लोगों की जेब भरने के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ की ही बात करें तो यहां से तमनार, हसदेव जैसी जगह से जंगल खत्म करके खनिज का दोहन किया जाएगा। अमीर और अमीर होगा। इसके खिलाफ हमें आवाज उठानी है।

जिस किसी के साथ अन्याय होगा, कांग्रेस उसके साथ खड़ी रहेगी। वह आरक्षित वर्ग के हों, बेरोजगार हों, छात्र हों या किसी भी वर्ग के हों। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की परिस्थितियां अलग हैं। इसलिए तीन भागों में बांटकर प्लान बनाएं। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई अलग हो।

चाय की टपरी में पायलट के साथ राहुल की सियासी चुस्की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को रायपुर में प्रशिक्षण शिविर से एयरपोर्ट लौटते समय काफिला रोककर एक चाय की टपरी पर पहुंच गए। यहां उन्होंने चाय पी और बिस्किट भी खाया। उनके साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी थे। दौरे की खास बात पायलट के साथ उनकी जुगलबंदी रही। पायलट और भूपेश को राहुल अपनी ही गाड़ी में बैठाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button