मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेंगी, गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा विशेष रूप से ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर बांद्रा टर्मिनस–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज तथा उधना-आगरा कैंट के बीच विशेष किराये पर तीन जोड़ी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 5.10 बजे प्रस्थान कर दाहोद (12.43/12.45), रतलाम (2.30/2.40), नागदा (3.43/3.45), उज्जैन (4.55/5.10) व मक्सी(6.00/6.02), होते हुए अगले दिन सुबह पांच बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। यह ट्रेन चार अप्रैल से 11 जुलाई तक चलेगी।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
इसी प्रकार 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम 4.50 बजे प्रस्थान कर मक्सी (3.05/3.07), उज्जैन (3.50/4.00), नागदा (5.08/5.10), रतलाम (6.05/6.15), व दाहोद (7.39/7.41), होते हुए अगले दिन शाम 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दो अप्रैल से नौ जुलाई तक चलेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, ब्यावरा राजगढ़, चाचौरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी टू-टियर, एसी थ्री-टियर, एसी थ्री-टियर (इकोनामी), स्लीपर क्लास व जनरल सकेंड क्लास कोच होंगे।
बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल
04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11.15 बजे प्रस्थान कर रतलाम (9.25/9.30), होते हुए अगले दिन शाम पांच बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन सात अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी। इसी प्रकार 04125 सूबेदारगंज–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से सुबह 5.20 बजे प्रस्थान कर रतलाम (9.45/9.55) होते हुए अगले दिन सुबह 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
यह ट्रेन चार अप्रैल से 13 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी थ्री-टियर, एसी थ्री-टियर (इकोनामी), स्लीपर क्लास व जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।
उधना-आगरा कैंट स्पेशल
01908 उधना-आगरा कैंट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को उधना से दोपहर 3.25 बजे प्रस्थान कर रतलाम (10.25/10.30) होते हुए अगले दिन सुबह 8.30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन आठ अप्रैल से 15 जुलाई तक चलेगी। इसी प्रकार 01907 आगरा कैंट-उधना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को आगरा कैंट से शाम 6.45 बजे प्रस्थान कर रतलाम (6.15/6.20) होते अगले दिन दोपहर 1.25 बजे उधना पहुंचेगी।
यह ट्रेन सात अप्रैल से 14 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में एसी टू-टियर, एसी थ्री-टियर, स्लीपर क्लास व जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

