रियल इस्पात संयंत्र हादसे में मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख और घायलों को 20-20 लाख मुआवजा दे प्रबंधन-भुनेश्वर सिंह डहरिया,जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार,आप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बलौदाबाजार। जिले के भाटापारा विधानसभा में स्थित रियल इस्पात संयंत्र में आज दिनांक 22 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को बड़ी दुर्घटना घटित हुई, दुर्घटना में 6 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गयी एवं 4 व्यक्ति की गंभीर रूप से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।
आम आदमी पार्टी के बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष भुनेश्वर सिंह डहरिया दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देवें और उनके शोकाकुल परिवारों को यहां आसींम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं छत्तीसगढ़ शासन से आग्रह किया है कि घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए एवं हादसे में मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख और घायलों को 20-20 लाख मुआवजा संयंत्र प्रबंधन को देना चाहिए।साथ ही इस घटना की जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।



