छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कांग्रेस की निक्कमी व झूठी वादाखिलाफी सरकार को जड़ से उखाड़ फेक देंगे : भरत वर्मा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का रायपुर प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायपुर प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की टीम ने मिठाई व फूल माला एंव बूके देकर जोरदार स्वागत सम्मान किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने बताया कि संगठन में मुझे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी चुनाव से पहले दी है। इसमें मैं अपनी टीम के साथ 2023 के चुनाव में भाजपा का सरकार लाने की भूमिका निभाऊंगा। साथ ही कांग्रेस की निक्कमी सरकार व वादा खिलाफी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंक देंगें। मुझे संगठन ने अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है इसके लिए मैं शीर्ष नेताओं का धन्यवाद देता हूं।

वहीं प्रदेश कार्यालय में संगठन महामंत्री पवन साय से मिलकर उनसे आशीर्वाद लिया। श्री वर्मा अपने टीम को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचे और यहां भी आशिर्वाद लेकर कार्यकर्ताओं व पद्धिकारियों का परिचय कराया। इसके बाद भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप से मुलाकात कर संगठन संबंधित चर्चा कर मार्गदर्शन लेकर आशिर्वाद प्राप्ता किया। वहीं सिविल लाइन में मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष भरत लाल वर्मा का स्वागत सम्मान लोधी समाज के द्वारा किया गया। इस दौरान समाज के नेता प्रहालाद दमाहे सहित अन्य लोग शामिल थें।

Related Articles

Back to top button