प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

आज का इतिहास 11 नवंबर : देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती आज, मनाया जाता है शिक्षा दिवस

सच तक इंडिया रायपुर आज 11 नवंबर है। आज ही के दिन साल 1888 में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म हुआ था। यही वजह है कि आज के दिन को देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इतना ही नहीं 11 नवबंर को ही साल 1675 में गुरु गोबिन्द सिंह सिखों के गुरु नियुक्त हुए थे। इसके अलावा इस दिन चार देशों को आजादी भी मिली थी।

देश दुनिया के इतिहास में 11 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1675 – गुरु गोबिन्द सिंह सिक्खों के गुरु नियुक्त हुए थे।

1888 – देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म हुआ।

1905 – द प्रिंस ऑफ वेल्स ने द प्रिंस ऑफ वेल्स संग्रहालय की नींव रखी गई।

1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।

1918 – पोलैंड ने खुद को स्वतंत्र देश घोषित किया।

1926 – भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का जन्म हुआ।

1936 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का जन्म हुआ।

1937 – अमेरिका के क्लिंटन डेविसन और इंग्लैंड के सर जी पी थॉमसन को भौतिकशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।

1954 – फ्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।

1956 – राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।

1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।

1973 – पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू हुई।

1978 – मॉमून अब्दुल गयूम मालदीव के राष्ट्रपति बने ।

1989 – बर्लिन की दीवार गिराने की शुरुआत हुई ।

2001 – दोहा बैठक में डब्ल्यूटीओ ने भारत का समर्थन किया

2008 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मार्गरेट अल्वा ने पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफ़ा दिया।

2014 – पाकिस्तान के सख्खर प्रांत में एक बस दुर्घटना में 58 लोग मारे गये थे।

Related Articles

Back to top button