छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अग्रवाल महिला मंडल का गणगौर महोत्सव

रायपुर। अग्रवाल महिला मंडल का गणगौर महोत्सव 24 मार्च को भीमसेन भवन में दोपहर 3.30 बजे से आयोजित किया गया है। इस दौरान महिलाएं सोलह सिंगार करके गणगौर को अपने साथ लाएंगे और इसका स्वागत ढोल नगाड़े के साथ किया जाएगा। इस दौरान रैंप वॉक का आयोजन किया गया है जिसमें महिलाएं राजस्थानी गेट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। सेल्फी कॉर्नर भी बनाया गया है जहां पर महिलाएं फोटो खिंच सकती है। इसके बाद महिलाएं गणगौर पर डांस करेंगी और मनोरंजक गेम में होंगे। उक्त जानकारी अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष किरण अग्रवाल व प्रचार प्रसार मंत्री प्रमुख ज्योति अग्रवाल ने विज्ञप्ति में दी। ज्योति अग्रवाल ने बताया कि गणगौर महोत्सव की तैयारी में महिलाएं जुट गई है और 24 मार्च को धूमधाम से गणगौर महोत्सव मनाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button