छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रायपुर रेल मंडल में गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 02 बच्चों की तबीयत खराब होने पर प्राथमिक उपचार की सहायता दी गई

सच तक इंडिया रायपुर रेल मंडल में 24X7 संचालित कमर्शियल कंट्रोल को आज दिनाँक 06.06.2024 को गाड़ी संख्या 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में जनरल डिब्बे में 02 बच्चे के बेहोश होने की सूचना कमर्शियल कंट्रोल ने तत्काल मुख्य स्टेशन प्रबंधक भाटापारा श्री अजय कुमार को सूचना दी मुख्य स्टेशन प्रबंधक भाटापारा ने प्लेटफार्म नम्बर 03 पर 13:45 बजे गाड़ी के आगमन पर पहुंचकर बच्चों को सहायता दी गई ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त गाड़ी में जनरल टिकट पर बिलासपुर से भाटापारा तक अपनी माँ नाम सोमना राजपूत पति पुनीत कुमार उम्र 42 वर्ष साकिन बिजनौर उत्तर प्रदेश अन्य परिजनों के साथ आगे जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहे थे उनके साथ यात्रा कर रहे बालिका नाम – भव्या राजपूत उम्र 15 वर्ष और बालक नाम- कृतग्य राजपूत उम्र 10 वर्ष के अचानक बेहोश हो गए थे जिनको अन्य यात्रियों की मदद से पानी एवं ओ आर एस घोल दिया गया जिसमें उक्त दोनों बच्चों को होश आ गया था । दोनों बच्चों को सही हालत में भाटापारा में उतार कर तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल भाटापारा ले जाया गया जिसमें जिला अस्पताल भाटापारा द्वारा नर्सिंग ऑफिसर अनुराग सिंह के द्वारा उक्त बालक और बालिका का चेक कर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा तथा ठीक लगने पर उक्त नर्सिंग ऑफिसर के परामर्श से उनके परिवार वालों के द्वारा स्वयं एक गाड़ी बुक कर उनकी मौसी के निवास स्थान टैगोर नगर रायपुर के लिए समय लगभग 14:55 बजे रवाना किया गया ।

मुख्य स्टेशन प्रबंधक अजय कुमार एवं ओटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन सुविधा प्रदाता धरमदास के साथ सहायक उप निरीक्षक संतोषी शर्मा के द्वारा बच्चों को सहायता दी गई ।

Related Articles

Back to top button