छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने संघ के कार्यक्रम में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी

मिहिर कुर्मी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, 7 जून 2025। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम की प्रेस कांफ्रेंस दिग्गज आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने कहा, संघ से मेरा बहुत ज्यादा अट्रैक्शन नहीं रहा नागपुर में संघ मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे ऐसा उम्मीद नहीं था अपने 60 साल के राजनीतिक जीवन में राजनीति के साथ समाज के कार्यों में सक्रिय रहा जिसकी वजह से RSS ने मुझे आमंत्रित किया आदिवासियों के समस्याओं को लेकर सरकार बहुत गंभीर नहीं रहा चाहे राज्य सरकार हो, या केंद्र सरकार जब सरकार की स्तर पर हमारी सुनवाई नहीं होगी, तो हम कहां जाए RSS राजनीतिक संगठन नहीं है, लेकिन वैचारिक चिंतन मंथन होता है।  उन्होंने कहा कि संघ और आदिवासी समाज के बीच वैचारिक चर्चा कैसे हो 5 महीना पहले जब संघ प्रमुख मोहन भागवत रायपुर आए थे तब भी उनके साथ बहुत कुछ चर्चा हुई थी आदिवासियों के मुद्दे पर जो मदद करेगा, हम उनके साथ काम करेंगे आदिवासी समाज के लिए धर्म का मुद्दा बड़ा जटिल है। मंच पर जितने भी मुद्दा उठाया संघ प्रमुख ने उनका जवाब दिए।संघ मुख्यालय में धर्मांतरण के अलावा इन मुद्दों को भी रखा। जल, जंगल जमीन खतरे में है, औद्योगिक नीति पर चिंता जताई, अधिग्रहण मत कीजिए, लीज में दीजिए आदिवासी परिवार का अधिकार रहेगा।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नेताम को RSS की भाषा बोलने की बात कही, इस पर अरविंद नेताम ने कहा-

दीपक बैज से एक बात जानना चाहता हूं,कहीं वे ईसाई धर्म में मतांतरण तो नहीं हुए। धर्मांतरण को लेकर कांग्रेस की नीति क्या है बताएं। धर्मांतरण को लेकर संघ की नीति स्पष्ट है RSS की अनुशासन से प्रभावित हुआ।

Related Articles

Back to top button