प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

इंदौर शहर के पटेल ब्रिज के पास आज सुबह शुक्ला ब्रदर्स की एक बस में आग लग गई। आग लगते की ड्राइवर ने बस को सड़क पर ही रोक दिया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 इंदौर। शहर के पटेल ब्रिज के पास आज सुबह शुक्ला ब्रदर्स की एक बस में आग लग गई। आग लगते की ड्राइवर ने बस को सड़क पर ही रोक दिया, इसके बाद उसमें सवार यात्री जान बचाकर भागे। कुछ ही देर में आग पूरी बस में फैल गई और दूर से खड़े लोग उसे देखते रह गए। आस-पास मौजूद लोगों के अनुसार बस ने पहले एक वाहन सवार को टक्कर मारी थी, इसके बाद उसमें आग लग गई। लोगों ने तुरंत घायल वाहन सवार को बस के नीचे से खींचा और उसे अस्पताल पहुंचाया।

माना जा रहा है कि बस के नीचे फंसे दो पहिया वाहन को बाहर निकालने के दौरान ही चिंगारी से बस में आग लगी थी। घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन तब तक आग बस में फैल चुकी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग को बुझाया।

जानकारी के मुताबिक बस इंदौर-उज्जैन रूट की बताई जा रही है। बस में बैठे यात्री घटना के बाद से डर गए थे, इसके बाद वे अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना हुए। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है। इसके साथ ही बस के ड्राइवर से भी पूछताछ कर पता लगाने की तैयारी है कि हादसा कैसे हुआ।

Related Articles

Back to top button