डाटा एंट्री ऑपरेटरों द्वारा रायपुर के तुता में हड़ताल जारी
आपरेटर संघ ने सरकार से कहा कि हमारी मांगे पूरी कर हमें नियमित करें।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
परितोष शर्मा
रायपुर,सच तक इंडिया : छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी ऑपरेटर संघ अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 18 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
संघ से जुड़े सभी ऑपरेटर काम बंद कर रायपुर में प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल के कारण सोसाइटियों के साथ धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन का काम प्रभावित हो रहा है। मांगों को लेकर पहले आपरेटरों ने 29 से 31 जुलाई तक तीन दिवसीय हड़ताल की थी। सरकार ने आपरेटर संघ के मांगो को नज़रअंदाज कर दिया था। इसके बाद संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया।
ऑपरेटर संघ की प्रमुख मांगें निम्नानुसार हैं_:
प्रदेश में धान उपार्जन केंद्रों में कुल 2739 डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यरत हैं। धान खरीदी कंप्यूटर आपरेटर वर्ष 2007 से डाटा एंट्री करते विगत 17 वर्षों से कार्यरत हैं। समर्थन मूल्य धान खरीदी के तहत धान उपार्जन केदो में डाटा एंट्री ऑपरेटर का विभाग तय कर नियमितीकरण किया जाए।
नवीन वित्त निर्देश 2022/ 2023 के अनुसार संविदा वेतनमान में 27 प्रतिशत वृद्धि का लाभ प्रदान कर 23335/ रुपए मासिक संविदा वेतनमान अगस्त 2023 से प्रदान किया जाए।
एवं शासकीय कर्मचारियों की तरह सभी लाभ दिया जाए। ऑपरेटरों के हड़ताल में चले जाने से समितियों के काम काज काफ़ी प्रभावित हो रहा है व समिति से जुड़े किसानों को वितरित की जाने वाली खाद फसल बीमा योजना, ऋण वितरण नगद ऋण वितरण, ऑनलाइन एंट्री सहित विभिन्न कार्य बंद हो चूका है।
ऑपरेटर संघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल 18 सितंबर से चालू है।

संघ का कहना है की जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल मे प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष_ ऋषिकांत मोहरे,प्रदेश संयोजक _विद्याशंकर यादव
प्रदेश संरक्षण _संतोष साहू,प्रदेश उपाध्यक्ष _विनोद जायसवाल, पवन निर्मलकर,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ _मीनाक्षी यादव,प्रदेश महामंत्री _राजकुमारी साहू,प्रदेश सचिव_ मोहन डहरिया,प्रदेश संगठन मंत्री _राकेश दुबे,प्रकाश अधिकारी, प्रमिला मानिकपुरी
प्रदेश प्रवक्ता _दुलार साहू,सतरूपा साहू,प्रदेश कोषाध्यक्ष _अनुज यादव, लता पटेल,प्रदेश मीडिया प्रभारी_ आशीष रजक, संदीप यादव,प्रदेश सह सचिव _ओम प्रकाश साहू,पुरुषोत्तम बरेठ,प्रदेश विधि सलाहकार_ पुरुषोत्तम जाटवर,कार्यकारिणी सदस्य
अजय चंद्राकर, मुरली मनोहर दुबे,ममता सिंह परिहार, नरेंद्र सिंह,प्रकाश यादव, घुरऊ राम सिन्हा,
विवेक शर्मा,रोशन सार्वा, हरिकिशन नायक, बलराम कौशिक, घनश्याम पांडे, प्रीतेश दास महंत, दिलीप जायसवाल,जगन्नाथ प्रसाद के सांथ संघ के सभी लोग शामिल हुए।



